Articles
ENGLISH COACHING
CENTER
Based
on JAC BSEB CBSE SKMU and TMBU
Basic
English Grammar
Aricles
Article In Grammar और उसके प्रकार
अंग्रेज़ी व्याकरण के अनुसार A,
An और The को आर्टिकल कहा जाता है।
According to English Grammar A, An and the are
called Articles.
Article को दो भागों में बाँटा गया है। (There are two
kinds of Article.)
1.
Indefinite Article:=> A और An को Indefinite Article कहते हैं।
A and An
are called the indefinite article.
2.
Definite Article:=> The को Definite Article कहते हैं।
The is called
a definite article.
Use Of Article आर्टिकल का प्रयोग
1.
Article का प्रयोग Noun के पहले होता है। जैसे:-
Ram is a
boy. The cow is an animal.
2.
अगर Noun के पहले Adjective रहे तो Article का प्रयोग Adjective के पहले होगा। जैसे:-
Rani is a
good girl. (Art. + Adj. + Noun
3.
यदि Noun के पहले Adjective हो और Adjective के पहले Adverb रहे तो Article का प्रयोग Adverb के पहले होगा। जैसे:-
She is a
very good girl. (Art. + Adj. + Noun)
4.
अनेक परिस्थितियों में all, both, such, double, half, many,
rather, exactly, what, quite, just, etc. के बाद Article का प्रयोग होता है। जैसे:-
All the
boys. Both the tall man. Many a good idea. Half a kilo.
5.
अगर Noun के पहले Adjective और Adjective के पहले how, so, too, as हो तो Article का स्थान Adjective तथा Noun के बिच आता है। जैसे:-
How fine
a day. So good a man.
Use Of A/An (A/An का प्रयोग)
1.
A/An का प्रयोग Singular Countable Noun (गणनीय संज्ञा) के पहले होता है। जैसे:-
This is a
pen. A dog is an animal.
2.
A का प्रयोग उन सभी Singular Countable Noun के पहले होता है, जो Consonant Sound से आरंभ होता है। जैसे:-
A man. A
fan. He is a man. A boy. Ram is a boy. A European. A university. Etc.
3.
A का प्रयोग वैसे Singular Countable Noun (गणनीय संज्ञा) के पहले होता है, Vowel Sound से आरंभ होता है। जैसे:-
An apple.
This is an apple.
An
orange. That is an orange.
An
honest. He is an honest man.
An
honourable teacher. Hasan Babu is an honourable teacher.
Use Of ‘The’ (‘The’ का प्रयोग)
1.
(a) पूरी जाती का बोध कराने के लिए Singular Common Noun के पहले The का प्रयोग होता है। जैसे:-
The cow
gives milk. (गाय दूध देती है।)
The dog
is an animal. (कुत्ता एक जानवर है)
The horse
is useful. (घोड़ा उपयोगी होता है)
(b) परंतु
पूरी जाती का बोध करने के लिए Plural Common Noun के पहले The का प्रयोग नहीं होता
है। जैसे:-
Cows give
milk. (गायें दूध देती हैं।)
Dogs are
animal. (कुत्ते जानवर हैं।)
Horses
are useful. (घोड़े उपयोगी होते हैं।)
2.
सामान्य अर्थ में Proper Noun और Uncountable Noun के पहले The का प्रयोग नहीं होता है। जैसे:-
Ram is a
boy. (राम एक लड़का है।)
Milk is
useful. (दूध लाभदायक होता है।)
Gold is
yellow. (सोना पीला होता है।)
3. The का
प्रयोग उस Noun के पहले होता है जो खास/निश्चित/पूर्व-परिचित हो, जिसे वक्ता और श्रोता
पहले से जानते हों। इस स्थिति में Noun Singular या Plural, Countable हो या
Uncountable, The का प्रयोग होगा। जैसे:-
(a) The
horses are good. (घोड़े अच्छे हैं।)
(यहाँ कुछ
खास/निश्चित घोड़ों की चर्चा है, अतः Plural Noun के पहले The का प्रयोग हुआ है।)
(b) The
water was dirty. (पानी गन्दा था।)
(यहाँ खास/निश्चित/पूर्वपरिचित
पानी की चर्चा है, अतः Uncountable Noun के पहले The का प्रयोग हुआ है।)
© The pen
is red. (कलम लाल है।)
(यहाँ कोई
ख़ास/निश्चित कलम की चर्चा है, अतः Pen के पहले The का प्रयोग हुआ है।)
Use Of ‘The’ (‘The’ का प्रयोग)
1. कोई Singular Countable Noun story/speech/discourse में पहली बार आता है, तब उसके पहले a/an लगता है। यह समझा जाता है कि श्रोता उस से पूर्वपरिचित नहीं है। लेकिन जब उसी Noun की पुनरावृत्ति होती है, तब उसके पहले The का प्रयोग होता है। क्योंकि तब तक श्रोता उससे परिचित हो चुके होते हैं। जैसे:-
There was
a king. The king was very brave.
I saw a
boy. The boy was weeping.
I have
bought a car. The car is so beautiful.
Article
in grammar.
2.
वाक्य में Noun+Preposition+Noun का प्रयोग हो तो प्रथम Noun के पहले The का प्रयोग होगा। जैसे:-
The tea
of Assam is famous.
The
mangoes on a tree are not ripe.
I like
the sweets of Gaya.
3. श्रेणी या श्रृंखलाबद्ध पर्वतों
के नामों के पहले The का प्रयोग अवश्य होता है। जैसे:-
The Himalayas, the Alps, the
Vindhyas, etc.
3. द्वीपसमूह के नामों के पहले The का प्रयोग होता है। जैसे:-
The West Indies, The Andamans,
etc.
परन्तु जो द्वीप एकवचन रूप में रहते हैं, उनके नामों के
पहले The का प्रयोग नहीं होता है।
जैसे:-
Ceylon, Sicily, Sumatra, Java,
etc.
Use Of ‘The’ (‘The’ का प्रयोग)
4.
नदी, खाड़ी, सागर, महासागर, जंगल, मरुभूमि, इत्यादि के नामों के
पहले The का प्रयोग होता
है। जैसे:-
The
Ganges. The Indus. The Thames. The Gulf of Mexico. The Bay of Bengal. The
Indian Ocean. The Pacific Ocean. The Sahara. Etc.
5.
बड़े ग्रंथों के नामों के पहले The का प्रयोग होता है। जैसे:-
The
Bhagwadgeeta. The Bible. The Vedas. The Ramayan. The Quran. The Mahabharat. The
Paradise Lost. Etc.
6.
आकाशीय पिंड, दिशा या जो वास्तु दुनिया में केवल एक है, उनके नामों के पहले The का प्रयोग होता हो। जैसे:-
The
earth. The sun. The moon. The sky. The east. The west. The world. Etc.
7.
Newspapers के नामों के पहले The का प्रयोग होता है।
जैसे:-
The Hindustan
Times. The Times of India. The Indian Nation. The Statesman. The Leader. Etc.
8.
Historical Places/Buildings के नामों के पहले The का प्रयोग होता है।
जैसे:-
The Taj
Mahal. The Red Fort. The Golghar. The Raj Ghat. Etc.
9.
Musical Instruments के नामों के पहले The का प्रयोग होता है।
जैसे:-
The
tabla. The violin. The harmonium. The guitar. Etc.
Use Of
‘The’ (‘The’ का प्रयोग)
10.
हवाईजहाज़, समुद्री जहाज़ तथा रेलगाड़ी के नामों के पहले The का प्रयोग होता है। जैसे:-
The
Meghdoot. (एक जहाज़ का नाम) The Vikrant. (समुद्री जहाज़ का नाम) The Toofan Express. (रेलगाड़ी का नाम) etc.
11.
देशों के नामों के पहले Article का प्रयोग नहीं होता है, परन्तु इन देशों के
नामों के पहले The
का प्रयोग होता है। जैसे:-
The
U.S.A. The U.S.S.R. The United Kingdom. The Netherlands. Etc
12.
जब Ordinal Numbers को Letters में लिखा जाता है, तब
उनके पहले The का प्रयोग होता
है। जैसे:-
The
first. The second. The tenth. Etc.
13.
जब Adjective का प्रयोग Noun की तरह होता है, तब उसके
पहले The का प्रयोग होता
है। जैसे:-
The poor
are honest. (The poor = Poor men)
The deaf
can’t hear. (The deaf = Deaf people)
14.
Superlative Degree के पहले The का प्रयोग होता है। जैसे:-
She is
the most beautiful girl in the class.
Akbar was
one of the greatest kings.
15.
Office, cinema, theatre तथा circus शब्द के पहले The का प्रयोग होता है।
जैसे:-
He is
going to the office/cinema/theatre/circus.
Omission Of Articles
(Article का लोप)
ऊपर कुछ उन परिस्थितियों का ज़िक्र किया जा चूका है, जहाँ Article का प्रयोग नहीं होता। उनके अलावा सामान्य अर्थ का बोध कराने
के लिए निम्नलिखित परिस्थितियों में Article का प्रयोग नहीं
होता है। जैसे:-
1. व्यक्ति, गाँव, जिला, राज्य, देश या महादेश के खास नाम के पहले सामान्य अर्थ में Article का प्रयोग नहीं होता है। जैसे:-
Mohan helps Sohan.
Patna is the capital of Bihar.
India is a big country.
2. भाषा एवं विषय के नामों के पहले Article नहीं लगता है। जैसे:-
I know
English/French/Hindu/Urdu/Bengali.
Physics is an interesting
subject.
I have no interest in
mathematics.
3. दिनों और महीनों के नामों के पहले Article नहीं लगता है।
जैसे:-
January has thirty-one days.
It is Monday today.
4. बिमारियों के नामों के पहले Article नहीं लगता है।
जैसे:-
He is suffering from
cholera/smallpox.
परन्तु कुछ बिमारियों के नामों के पहले The का प्रयोग होता है। जैसे:-
The plague. The measles. The
mumps.
Omission
Of Articles (Article का लोप)
5.
पर्वों तथा ऋतुओं के नामों के पहले Article का प्रयोग नहीं होता है।
जैसे:-
Holi is
an important festival.
I shall
go to Shimla in summer.
6.
खेल-कूद के नामों के पहले Article का प्रयोग नहीं होता है। जैसे:-
I play
football.
You play tennis.
They play
cricket. Etc.
7.
भोजन सामग्री तथा भोजन के नामों के पहले Article का प्रयोग नहीं होता है। जैसे:-
I like
rice and fish.
I take
tea/coffee every day.
There is
chicken/egg in the menu. Etc.
8.
Possessive Adjectives (my, our, your, his, her, their and its) तथा Noun in Possessive case (Ram’s, Cow’s
etc.) के तुरंत बाद Article का प्रयोग नहीं होता है। जैसे:-
This is
my book.
That is
Ram’s cow. Etc.
By Manoj Sir
Comments
Post a Comment