Preposition
ENGLISH COACHING CENTER Based on JAC BASB CBSE ICSE SKMU and TMBU Basic English Grammar Preposition Definition : ऐसे शब्द या शब्द समूह होते हैं जो किसी Noun या Pronoun के साथ प्रयुक्त होकर उसका संबंध वाक्य के अन्य भागों से बताते हैं , उन्हें Preposition कहते हैं। जैसे - at, by, for, from, off, on, during, in favour of Preposition को Hindi में पूर्वसर्ग या संबंध - सूचक अव्यय कहते हैं। Preposition चार प्रकार के होते हैं - 1. Simple Preposition: एक शब्द वाले Preposition को Simple Preposition कहते हैं। जैसे - In, of, to, at, by, for, from, off, on, out, through, till, up, with 2. Compound Preposition: जो किसी Noun, Adjective या Adverb में जोड़कर बनाए जाते हैं , उन्हें Compound Preposition कहते हैं। जैसे - About, above, across, along, amidst, among, around, before, behind, below, beneath, beside, 3. Phrase Preposition: कुछ Phrases भी Preposition...