Preposition
ENGLISH COACHING CENTER
Based on JAC BASB CBSE ICSE SKMU and TMBU
Basic English Grammar
Preposition
Definition : ऐसे शब्द या शब्द समूह होते हैं जो किसी Noun या Pronoun के साथ प्रयुक्त होकर उसका संबंध वाक्य के अन्य भागों से बताते हैं, उन्हें Preposition कहते हैं। जैसे-
at, by, for,
from, off, on, during, in favour of
Preposition को Hindi में पूर्वसर्ग या संबंध-सूचक अव्यय कहते हैं।
Preposition चार प्रकार के होते हैं-
1. Simple Preposition: एक शब्द वाले Preposition को Simple Preposition कहते हैं। जैसे-
In, of, to,
at, by, for, from, off, on, out, through, till, up, with
2. Compound Preposition: जो किसी Noun, Adjective या Adverb में जोड़कर बनाए जाते हैं, उन्हें Compound Preposition कहते हैं। जैसे-
About, above, across,
along, amidst, among, around, before, behind, below, beneath, beside,
3. Phrase Preposition: कुछ Phrases भी Preposition की तरह काम करते हैं। जैसे-
according to,
in consequence of, agreeably to, in course of, along
with, in favour of, away from, in front of
4. Participle Preposition: कुछ Present Participles भी Preposition की तरह प्रयोग किए जाते हैं। जैसे-
Position of
Preposition
Preposition अधिकांशत: अपने Object से पहले प्रयोग किए जाते हैं। जैसे-
considering,
during, pending, regarding
I am at home.
मैं घर पर हूं।
He is in his office.
वह अपने कार्यालय में है।
She comes from Kolkata.
वह कोलकाता से आती है।
ऊपर दिए गए वाक्यों में at, in, from prepositions
हैं जो अपने Objects ( home, office, Kolkata) से पहले प्रयुक्त हुए हैं।
एक Preposition के दो या दो से अधिक Objects सकते हैं।
ऐसी स्थिति में Prepositionका प्रयोग उन सभी Objects से पहले होता है। जैसे-
I am very fond of grapes, banana and apples.
मुझे अंगूर, केला और सेब बहुत पसंद हैं।
लेकिन निम्नलिखित दशाओं में Preposition का प्रयोग Object के बाद करते हैं। जैसे-
1. जब Object Relative
Pronoun ‘that’ हो तो Preposition वाक्य के अंत में लगाते हैं। जैसे-
This is the book that you asked for.
यह वह पुस्तक है जो आपने मांगी थी।
I know the man that you were talking to.
मैं उस आदमी को जानता हूं जिससे आप बात कर रहे थे।
2. यदि Object छुपा हुआ Relative
Pronoun हो तो भी Preposition का प्रयोग वाक्य के अंत में करते हैं। जैसे-
That is the man (whom) I was speaking of.
यही वह आदमी है जिसके बारे में मैं बोल रहा था।
There is the book (that) you were looking for.
वहां किताब है जिसकी आपको तलाश थी।
ऊपर दिए गए वाक्यों में whom और that छुपे हुए हैं।
3. जब Object कोई Interrogative Pronoun
(who/whom,what/which) हो तो Preposition वाक्य के अंत में लगाते हैं। जैसे-
What are you looking for?
तुम क्या ढूंढ रहे हो?
Whom are you going with?
तुम किसके साथ जा रहे हो?
4. कभी कभी जोर देने के लिए Object का प्रयोग वाक्य के शुरू में करते हैं तो ऐसी स्थिति में Preposition का प्रयोग वाक्य के अंत में होता है। जैसे-
This I insist on.
That you must speak out.
There are some
preposition which used in different way we can understand easily.
(1) Without
– के बिना
- I can’t do anything without your help – मैं तुम्हारी
मदद के बिना कुछ नहीं कर सकता.
- We should not travel without ticket – हमें बिना टिकट के यात्रा नहीं करना चाहिए.
(2) With – साथ/से (इसका प्रयोग ‘से और साथ’ दोनों अर्थ में किया जाता है.)
- We are with you – हम तुम्हारे साथ हैं.
- Why do you always quarrel with her
– तुम उससे हमेशा क्यों झगड़ते हो?
- He was shivering with cold – वह ठंड से कांप रहा था.
- You should have cut it with a knife – तुम्हें उसे चाकू से काटना चाहिए था.
- He was shot with a pistol – उसे पिस्तौल से गोली मारी गयी.
(3) Via – होते हुए/से होकर
- This train goes to Mumbai via Kanpur
– यह ट्रेन कानपुर से होते हुए मुंबई जाती है.
- I came to know about you via my
brother – मुझे तुम्हारे बारे में मेरे भाई से पता चला.
- Carona spreads via physical contact – करोना शारीरिक संपर्क से फैलती है.
(4) Upon – इसका प्रयोग गतिशील अवस्था में ‘पर/के ऊपर’ के अर्थ में होता है. आप इसके स्थान पर स्थिरता को दिखाने के लिए ‘on’ का प्रयोग कर सकते हैं.
- Keep these books upon that table – ये किताबें उस टेबल पर रख दो.
- Don’t talk to me upon this topic – इस टॉपिक पर मुझसे बात मत करो.
- There were some books on the table – टेबल पर कुछ किताबें थीं.
- It depends upon you – यह तुम पर निर्भर है.
(5) Up till/up until – तक
- Up till / Up until 1918,
women in British had no right to vote – 1918 तक ब्रिटेन में महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं था.
(6) Up to – तक
- Up to five
hundred students can sit in the hall – पांच सौ तक स्टूडेंट इस हॉल में बैैठ सकते हैं.
- He was very well up to yesterday – वह कल तक बिलकुल ठीक था.
- It is up to me to succeed and fail – सफल या असफल होना मेरे हांथ में है.
(7) Up – पर/समाप्त होना
Can you climb up this
tree – क्या तुम इस पेड़ पर चढ़ सकते हो?
- He ran up the wall – वह दीवार पर चढ़ गया.
- What is up – आजकल क्या चल रहा है?
(8) Under – के नीचे
- Why are you sitting under the table – तुम टेबल के नीचे क्यों बैठे हो?
- We stood under the roof till it stopped raining – बारिश रुकने तक हम छत के नीचे खड़े रहें.
- The river is flowing under the bridge – नदी पुल के नीचे से बह रही है.
(9) Towards – की ओर/दिशा में/के प्रति
- He leaned towards me and said something – वह मेरी तरफ झुका और कुछ कहा.
- We are going ahead towards home – हम घर की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
- They ran towards each other – वे एक दूसरे की ओर दौड़े.
(10) to – को/तरफ/ में
- He is going to college – वह कॉलेज जा रहा है.
- I have to go home – मुझे घर जाना है.
- Add two to three – तीन में दो मिलाओ.
- Throw the ball to me – गेंद मेरी तरफ फेंको.
(11) Till / Until – तक /
तक नहीं
- He will wait for me till 5.30 – वह साढ़े पांच बजे तक मेरा इंतजार करेगा.
- I can’t finish this work until Monday
– मैं यह काम सोमवार तक समाप्त नहीं कर सकता.
- Stay here until I come – यहीं रुको जबतक मैं आ नहीं जाता.
(12) Throughout – दौरान/भर
- The audience were talking throughout his
speech – उसके भाषण के दौरान श्रोता पूरे समय बात कर रहे थे.
- He couldn’t sleep throughout the night – वह रात भर नहीं सो सका.
(13) Through – में/से होकर/
- The same thought is running through my
mind – मेरे दिमाग में भी वही विचार घूम रहा है.
- We went through the forest – हम जंगल में से गये.
- They are wet through – वे पूरी तरह से भींग गए हैं.
(14) Than – की अपेक्षा
- I would rather go to Mumbai than Delhi
– मुझे दिल्ली की अपेक्षा मुंबई जाना ज्यादा अच्छा लगेगा.
- The tain arrived earlier than usual
– रेलगाड़ी हमेशा से जल्दी आ
गयी.
- I have more experience than you – मेरे पास तुमसे ज्यादा अनुभव है.
(15) Since – ‘से/जब से’ इसका प्रयोग निस्चित समय के लिए किया जाता है.
- I haven’t met him since he came from Delhi – मैं उससे नहीं मिला हूँ जब से वह दिल्ली से आया है.
- He has been working in the field since morning
– वह सुबह से खेत में काम कर रहा है.
- I have been waiting for him since 3
O’clock – मैं तीन बजे से उसका इंतज़ार कर रहा हूँ.
(16) Round – के चारो ओर /
पास में
- The earth moves round the sun – पृथ्वी सुर्य के चारो ओर घुमती है.
- People gathered round the home – लोग घर के चारों ओर जमा हो गये.
- Their house has tree all round – उनके घर के चारों ओर पेड़ है.
(17) Regarding/concerning – के संबंध में
- Do you have any information regarding it
– क्या आपके पास इससे संबंधित कोई जानकारी है?
- I want to ask you a question concerning your
life – मैं तुमसे तुम्हारे जीवन से संबंधित प्रश्न पूछना चाहता है.
(18) Over – पर/के ऊपर
- Something was written over the door – दरवाजे पर कुछ लिखा हुआ था.
- He put his hands over his eyes – उसने अपने हांथ आँखों पर रख लिये.
- There was a fan over my head – मेरे सर के ऊपर एक पंखा था.
(19) Out of – के बाहर /
में से
- I am out of city this time – मैं इस समय शहर से बाहर हूँ.
- He never went out of home – वह गाँव से बाहर कभी नहीं गया.
- He got 50 out of 50 – उसे पचास में से पचास अंक मिले.
(20) Opposite – के सामने
- He was sitting opposite me – वह मेरे सामने बैठा था.
- My home is opposite the post office – मेरा घर डाकखाने के सामने है.
- On / On to – पर : Put this book back on/on to the
table.
- On – के
ऊपर : Excuse me, you are
standing on foot.
- Off – से
(अलगाव को दर्शाता है) : Get
your hand off me.
- Of – का/की/के/से
: Who was the first prime minister of India.
- Near /Near to – आसपास/के
पास : Is there a hotel near here?
- Inside – के अंदर / में : What
is inside this box.
- In / Within – अंदर / के अंदर : I can run one kilometre in ten
minutes. 2. He can run one kilometre within ten
minutes.
- From – से :
He came back from Mumbai yesterday.
- For – के
लिए : They have left for Mumbai.
- Except – को छोड़कर : The shop is open every day except Sunday.
- During – के दौरान : They
lived abroad during the war.
- By – से/के
द्वारा/तक : I prefer traveling by train. 2. This
house was cleaned by me. 3. He will come here by 3
O’clock.
- Beyond – के पार/से परे : There
is a small town beyond this mountain.
- Between – के बीच : This
bus runs between Varanasi
and Ghaziabad.
- Besides – के अतिरिक्त : He
reads the newspaper besides book.
- Beside – के बगल में : He
came and sat beside me.
- Beneath – के नीचे : I found this letter beneath the
table.
- About – के बारे में / लगभग :
I know nothing about you.
- Above – के ऊपर : They
live above us.
- Across – के पार – Can
you swim across the
river?
- After – के पीछे : Who
was running after you?
- Against – के खिलाफ : Everyone
was against that
decision.
- Alongside/Along – के किनारे : A
road goes along the
river.
- Among – के बीच : Distribute
this sweet among the children.
- At – पर : He
dropped me at the station.
- Before – के पहले : Think before speaking.
- Behind – के पीछे : Who
is behind your
success?
- Below – के नीचे : They
live below us
By Manoj Sir
Comments
Post a Comment